Sattu for Weight Loss : चने की दाल से तैयार सत्तू का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। यूपी-बिहार के कई क्षेत्रों में सत्तू का सेवन किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि सत्तू का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। जी हां, सत्तू फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो वजन को कम करने के साथ-साथ आपकी मांसपेशियां और हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। आज हम इस लेख में आपको वजन कम करने के लिए सत्तू का सेवन कैसे करें के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए कैसे खाएं सत्तू?
वजन को कम करने के लिए सत्तू का करें सेवन
वजन कम करने के लिए कैसे खाएं सत्तू?
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए सत्तू का सेवन किया जा सकता है। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो वजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका सेवन?
सत्तू का शरबत
वजन को कम करने के लिए सत्तू का सेवन आप शरबत के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 2 से 3 बड़ा चम्मच सत्तू मिक्स करें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू निचोड़ लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसका सेवन करें। ब्रेकफास्ट में इसका सेवन करने से आपको काफी लाभ होगा।
सत्तू के पराठे
सर्दियों में सत्तू के पराठे काफी स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि वजन को कम करने के लिए इसका सेवन करें, तो ब्रेकफास्ट में सत्तू के पराठे खाएं। इसके लिए थोड़ा सा सत्तू लें। इसमें लहसुन, नमक, नींबू का रस, हरी मिर्च अपने अनुसार डालकर मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को भरकर पराठे बनाएं। इससे आपका वजन भी कम होगा। साथ ही सेहत को अन्य कई लाभ होंगे।
सत्तू का हलवा
वजन को कम करने के लिए सत्तू का हलवा खाएं। इसके आप सामान्य हलवे की तरह तैयार कर सकते हैं। सत्तू का हलवा बनाने के लिए 1 कप सत्तू लें। इसे थोड़ा घी में भुन लें। अब इसमें पानी और गुड़ मिक्स कर लें। इससे आपका वजन भी कम हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
