लहंगा-साड़ी नहीं, सारा की चोटी पर फिदा सारा जमाना, गर्ल्स देखें नवरात्रि का नया स्टाइल

Festive Hairstyle Ideas for Navratri: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है, इन दिनों कपड़ों और लुक्स को लेकर अक्सर सवाल पूछे जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर के लुक ने तहलका मचा दिया है। इस बार चर्चा उनके लहंगे या साड़ी की नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरत चोटी की हो रही है। आप भी इस नवरात्रि उनके इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

Festive Hairstyle Ideas for Navratri: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन उनका फैशन सेंस किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। हाल ही में उनके एक इंस्टाग्राम लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार चर्चा उनके लहंगे या साड़ी की नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरत चोटी (ब्रेड हेयर स्टाइल) की हो रही है। नवरात्रि में तैयार होते समय यदि आप बालों को बनाने के कुछ स्टाइलिश तरीके तलाश रही हैं, तो आपको सारा तेंदुलकर का ये लुक ट्राई करना चाहिए। यहां देखें सारा तेंदुलकर का लेटेस्ट लुक।

Sara Tendulkar hairstyle

नवरात्रि के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल (Photo- Instagram)

चोटी बनी नया फैशन स्टेटमेंट

इंस्टाग्राम पर वायरल इस लुक में सारा ने बेहद एलिगेंट एथनिक आउटफिट के साथ लंबी, स्टाइलिश ब्रेड बनाई है, जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो रहा है। आज के दौर में जहां ज्यादातर लड़कियां ओपन हेयर या बन स्टाइल पसंद करती हैं, वहीं सारा की यह चोटी एक फ्रेश और ट्रेडिशनल टच लेकर आई है। ब्रेड हेयरस्टाइल न सिर्फ क्लासी लगती है बल्कि इसे अलग-अलग तरीके से एक्सपेरिमेंट भी किया जा सकता है।

End of Feed