Sara Ali Khan की दमकती त्वचा का ये है राज, गर्ल्स लें ब्यूटी टिप्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 10, 2023, 06:57 PM IST

सारा अली खान की नेचुरल ब्यूटी का दीवाना हर कोई है। चमकती दमकती त्वचा के लिए सारा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय त्वचा पर घर की बनी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करती हैं। सारा अली खान जैसी ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस से लें ये खास ब्यूटी टिप्स।

Sara Ali Khan Beauty Tips: बॉलीवुड ब्यूटी सारा अली खान की नेचुरली चमकती त्वचा (Sara Ali Khan Glowing Skin) का कायल हर कोई है। सारा से अक्सर उनकी एवर ग्लोइंग स्किन का राज पूछा जाता है। बता दे कि, सारा त्वचा पर हजारों-लाखों खर्च करने के बजाय घरेलू और प्राकृतिक चीज़ो का उपयोग करना ज्यादा पसंद करती हैं। दादी-नानी के सालों पुराने नुस्खे सारा का गो टू ब्यूटी सीक्रेट है। उन्हें घर में मौजूद नेचुरल और स्किन के लिए हेल्दी चीज़ो को जोड़-तोड़ कर नए तरीके से इस्तेमाल करना खूब अच्छा लगता है।

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan

बेसन, हल्दी, शहद, बादाम, नारियल तेल, मलाई सारा की पसंदीदा चीज़ो में शामिल हैं। इनका उपयोग सारा स्क्रब, फेस मास्क, फेस क्रीम के तौर पर करती है। हालांकि ये समझना जरूरी है कि, केवल चेहरे पर कुछ लगा लेने से ही ग्लो नहीं आता है। चमकदार स्किन के लिए हेल्दी डाइट और अच्छी लाइफस्टाइल का पालन करना भी बहुत जरूरी है। तो अगर आप भी सारा अली खान जैसे नेचुरली ग्लोइंग त्वचा चाहते हैं। तो एक्ट्रेस की खास स्किनकेयर टिप्स और घरेलू नुस्खे जरूर फॉलो करें।

End of Feed