Saiyaara: शायरी में क्या होता है सैयारा का मतलब, क्यों शायरों के दिल के बहुत करीब है ये शब्द?

What is Saiyaara Meaning: अल्लामा इकबाल का एक शेर है कि, 'पीर-ए-गर्दूं ने कहा सुन के कहीं है कोई, बोले सय्यारे सर-ए-अर्श-ए-बरीं है कोई।' इसी तरह से बहुत से गीत, शायरी और नज्मों में सैयारा का इस्तेमाल हुआ है। इनमें सैयारा कहीं एक मुसाफिर है जो अपने भीतर की रोशनी से रास्ता ढूंढती है तो कहीं इश्क और आजादी का प्रतीक।

Saiyaara Meaning In Hindi: हाल ही में मोहित सूरी की नई फिल्म सैयारा रिलीज हुई है। फिल्म युवाओं को खूब पसंद आ रही है। मीडिया से सोशल मीडिया तक में इस फिल्म की चर्चा है। सैयारा के गाने भी लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। हालांकि फिल्म को मिल रहे इतने जबरदस्त रेस्पॉन्स के बीच बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सैयारा मतलब होता क्या है। हम ऐसे लोगों की मुश्किल को आसान कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है सैयारा का मतलब और साहित्य, संगीत और कला की दुनिया में कैसे होता है इसका इस्तेमाल।

Siayaara

क्या होता है सैयारा का मतलब (Photo: YRF)

बेहद खूबूसरत शब्द सैयारा के कई अर्थ हैं। वैसे तो यह शब्द अरबी भाषा का है जिसका मूल अर्थ होता है तारा, सितारा या आकाश में चलने वाली कोई चीज। लेकिन अरबी भाषा का यह शब्द जब गीतों और शायरी में इस्तेमाल होता है तो इसके मायने बहुत ज्यादा बदल जाते हैं। शायरी और गीतों में सैयारा को एक प्रतीक के तौर पर प्रयोग किया जाता है। मसलन अगर किसी इंसान को तारे जैसा चमकता हुआ, दूर होता हुआ या अनछुआ दिखाना हो तो वहां सैयारा का इस्तेमाल किया गया है। उदाहरण के तौर पर फिल्म 'एक था टाइगर' के इस गाने के बोल पढ़िए:

End of Feed