Rose Day 2025: लाल,पीला,नीला.... गुलाब का हर रंग है खास, रोज डे पर देने से पहले जान लें इन रंगों का मतलब, फीलिंग्स के हिसाब से दें खूबसूरत रोज

Rose Day 2025 (Rose Colour Meaning In Hindi): आज रोड डे पर अगर आप किसी को गुलाब देने जा रहे हैं तो पहले आपको उस गुलाब का मतलब जरूर जान लेना चाहिए। गुलाब के हर रंग का अलग मतलब होता है। कहीं ऐसा न हो जिनसे प्यार का इजहार करना है, उन्हें दोस्ती वाला गुलाब दे बैठे आप।

Rose Day 2025 (Rose Colour Meaning In Hindi): फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाया जा सकता है। वहीं एक हफ्ते पहले से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो जाती है, जिसमें हर दिन खास होता है। पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोड डे के रूप में मनाते हैं। गुलाब प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में प्रेम सप्ताह बिना गुलाब अधूरा है। गुलाब प्यार के इजहार का प्यारा सा जरिया है। इसके अलावा भी गुलाब कई अन्य भावनाओं की अभिव्यक्ति करने में सक्षम है। अलग-अलग रंग के गुलाब देकर आप सामने वाले से अपने दिल की बात कह सकते हैं। बहुत से लोगों को पता होगा कि लाल रंग का गुलाब इजहार ए मोहब्बत का चिन्ह है। लेकिन क्या आपको पता है कि पीला, नारंगी और गुलाबी गुलाब किसे देते हैं और इसका क्या मतलब होता है? आइए जानते हैं हर रंग के गुलाब का भावनात्मक अर्थ, ताकि सही व्यक्ति को दे सकें सही रंग का गुलाब।

Happy Rose Day 2025 Rose Colour Meaning In Hindi

Colors Of Roses And It's Meaning-

लाल गुलाब

इसके बारे में तो हमें शायद बताने की भी जरूरत नहीं। लाल गुलाब का मतलब होता है आई लव यू। यह गुलाब प्यार, रिश्ते की खूबसूरती, रिलेशनशिप के लिए सम्मान और रोमांस का दर्शाता है। यही वजह है कि लाल गुलाब को प्यार की फीलिंग्स जाहिर करने का परफेक्ट जरिया माना जाता है।

End of Feed