रूट कैनाल से मिल सकता है डबल फायदा, दांत भी सुरक्षित, हार्ट और डायबिटीज का रिस्क भी कम - स्टडी में खुलासा

Root Canal Benefits For Heart And Diabetes: नई रिसर्च बताती है कि रूट कैनाल ट्रीटमेंट सिर्फ दांत बचाने के लिए ही नहीं, बल्कि हार्ट डिजीज और डायबिटीज के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकता है। हाल ही में एक नई स्टडी के अनुसार दांतों के इंफेक्शन से शरीर में सूजन बढ़ती है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। जानिए रिसर्च में क्या कुछ पाया गया..

Root Canal Benefits For Heart And Diabetes: ज्यादातर लोग रूट कैनाल का नाम सुनकर घबरा जाते हैं, लेकिन अब एक नई रिसर्च बताती है कि यह इलाज सिर्फ दांत बचाने तक सीमित नहीं है। सही समय पर रूट कैनाल कराने से हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। किंग्स कॉलेज लंदन (King’s College London) के वैज्ञानिकों की द्वारा की गई एक स्टडी, जो जर्नल ऑफ ट्रांस्लेशन मेडिसिन (Journal of Translational Medicine) में पब्लिश हुई है, बताती है कि दांतों का इंफेक्शन शरीर में सूजन बढ़ाता है और यही सूजन कई बीमारियों की वजह बन सकती है। ऐसे में ओरल हेल्थ को नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।

रूट कैनाल से दांत भी सुरक्षित, हार्ट और डायबिटीज का रिस्क भी कम

रूट कैनाल से दांत भी सुरक्षित, हार्ट और डायबिटीज का रिस्क भी कम

रिसर्च में क्या पता चला

किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों का रूट कैनाल सफल रहा, उनके शरीर में सूजन से जुड़े कई मार्कर कम हो गए। स्टडी में करीब 2 साल तक मरीजों की हेल्थ को ट्रैक किया गया। रिसर्च के मुताबिक इलाज के बाद ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़े स्तर में भी सुधार देखा गया, जो हार्ट और मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए अच्छा संकेत माना जाता है।

End of Feed