Rimjhim Gire Sawan Lyrics: बारिश का दूसरा नाम बन गया है सावन का यह सॉन्ग, यहां देखें रिमझिम गिरे सावन के लिरिक्स हिंदी में

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 19, 2025, 12:34 PM IST

Rimjhim Gire Sawan Song Lyrics: मंजिल फिल्म का गाना रिमझिम गिरे सावन (Rimjhim Gire Sawan Song Download) असली बरसात में शूट हुआ था। अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी ने असली बारिश में भीतते हुए इस गाने को शूट किया था।

Rimjhim Gire Sawan lyrics Hindi: सावन की रिमझिम जैसे दिल की धरती पर कोई मीठी सरगम उतरती हो। आसमान से गिरती हर बूंद मानो किसी पुराने गीत की धुन हो, जिसमें बचपन, मोहब्बत और यादें भीगती चली जाती हैं। हरियाली से लिपटा गांव, कच्चे रास्तों पर छप-छप करती टप्परें और आम के बागों में झूले की पींगें, सावन अपने साथ कई एहसास एक साथ लाता है। सावन की फुहारें जैसे मन के भीतर जमी धूल को धो डालती हैं। पुराने खतों की तरह कुछ यादें फिर से भीग जाती हैं। सावन रुकता नहीं, बस बहता है। दिल की गलियों में, किसी गीत की नमी बनकर। ऐसा ही एक गीत है- रिमझिम गिरे सावन। अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया यह गाना 1979 में रिलीज हुई फिल्म मंजिल का है।

Rimjhim gire sawan lyrics

रिमझिम गिरे सावन के लिरिक्स हिंदी में (Photo: Canva)

लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में 'रिमझिम गिरे सावन' बारिश का पर्याय बन चुका है। सावन के मौसम में आपको यह गीत लोगों के घरों से गली मोहल्ले की छोटी-छोटी दुकानों तक पर बजता सुनाई दे जाएगा। आइए डालते हैं इस गीत के लिरिक्स पर एक नजर:

End of Feed