Hair Care Tips: सर्दियों में बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। बालों की डलनेस आपकी खूबसूरती पर असर डालती है। इसलिए सर्दियों में अपने बालों का विशेष ध्यान रखें। अगर सर्दियों में आप अपने बालों की अच्छे से देखभाल नहीं करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानियां जैसे- बालों का झड़ना, सफेद बाल, रूखे बाल, बेजान बाल इत्यादि की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में बालों को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर जब आप अपने बालों में हेयर मास्क लगाएं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं हेयर मास्क लगाने से पहले किन बातों का ध्यान?
हेयर मास्क लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
हेयर मास्क लगाने से पहले अच्छे से धोएं बाल
अगर आप बालों में हेयर मास्क लगाने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से धोएं। इसके बाद बालों को सूखने दें, ताकि आपके बाल मास्क को अच्छी तरह से सोख पाएं। इससे आपके बालों को बेहतर रूप से कंडीशनिंग प्राप्त होती है। साथ ही ऑयली हेयर से भी छुटकारा मिल सकता है।
माइक्रोफाइबर तौलिया करें यूज
हेयर मास्क लगाने से पहले जब आप अपने बालों को धोएं, तो माइक्रोफाइबर से बाल पोछें। दरअसल, हेयर मास्क लगाने से पहले बालों में नमी होनी जरूरी है। मास्क को कभी भी ज्यादा सूखे या फिर गीले बालों में नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके बाल खराब हो सकते हैं।
दो हिस्सों में बांटे बाल
बालों में हेयर मास्क लगाने के दौरान अपने बालों को दो हिस्सों में बांट लें। आप चाहें तो बालों को 3 से 4 हिस्सों में भी बांट सकते हैं। इससे हेयर मास्क लगाना काफी आसान हो जाता है। साथ ही हेयर मास्क का पोषण भी अच्छे से प्राप्त होता है। कई बार लोग बालों को हिस्सों में बांटे बिना हेयर मास्क लाग लेते हैं, जिसकी वजह से मास्क का पोषण बालों को प्राप्त नहीं हो पाता है। ऐसे में मास्क लगाने के दौरान बालों को हिस्सों में जरूर बांटें
स्कैल्प से सिरों तक लगाएं मास्क
बालों में मास्क हमेशा स्कैल्प से सिरों तक लगाना चाहिए। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से कवर करें। इसके अलावा मास्क लगाने के बाद आप करीब 30 सेकंड तक ब्रश की मदद से बालों पर मालिश भी कर सकते हैं। ऐसा करने से बालों को पोषण मिलता है। साथ ही मास्क भी अच्छे से लग पाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
