बालों को स्वस्थ रखने के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। लेकिन सही तेल का चुनाव करना बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोग बालों में नारियल तेल लगाते हैं। नारियल तेल बालों को मॉइस्चराइज करने के साथ साथ इसे कंडीशन भी करता है। नियमित रूप से बालों पर नारियल तेल लगाने से हेयर फॉल की समस्या कम होती है। साथ ही डैंड्रफ की समस्या से भी निजात मिलता है। लेकिन क्या आपको नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका मालूम है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
How To Use Coconut Oil On Hair
अन्य तेल के साथ मिलाकर लगाएं
आप नारियल तेल को अन्य तेल जैसे कैस्टर ऑयल,जैतून या बादाम के तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। अन्य तेलों के साथ मिलाकर लगाने से तेल का गाढ़ापन बना रहता है और साथ ही बालों को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
करी पत्ता पकाकर मिलाएं
एक पैन में नारियल का तेल डालें। फिर इसमें 8-10 करी पत्ता डालकर गर्म करें। जब करी पत्ता पक जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
नारियल तेल और कपूर
नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल में 1-2 कपूर की गोलियां पीसकर मिलाएं। फिर इसे ठंडा कर के बालों पर अप्लाई करें। 4-5 घंटे बाद बाल को शैंपू से धो लें। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।
