छठी बार में सीडीएस परीक्षा की थी पास, गणतंत्र दिवस परेड में Akash मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व करेंगी लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 24, 2023, 03:06 PM IST

Lt Chetna Sharma in Republic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस 2023 की परेड में इस बार मिसाइल टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा करेंगी। लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा एयर डिफेंस रेजिमेंट में तैनात हैं। उनके लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है। जानिए लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा के बारे में दिलचस्प बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्तव्य पथ पर होगी गणतंत्र दिवस 2023 की परेड
  • मिसाइल टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा
  • बाइक राइडर टुकड़ी डेयरडेविल्स में होंगी चेतना शर्मा

Republic Day 2023 Parade Lt Chetna Sharma Facts: गणतंत्र दिवस 2023 (Republic Day 2023) की परेड में इस बार कई नई चीजें देखने को मिल सकती है। कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल बनाने जा रही है। दरअसल इस बार मिसाइल टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा करेंगी। यही नहीं, लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा (Lt Chetna Sharma) बाइक राइडर की टुकड़ी डेयरडेविल्स टीम के साथ भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस साल परेड में महिला ऑफिसर को काफी मात्रा में शामिल किया गया है। इसमें ऑफिसर और जवान दोनों शामिल हैं।

Lt-Chetna-Sharma

Lt Chetna Sharma

लफ्टिनेंट चेतना शर्मा मिसाइल टुकड़ी में इस बार आकाश मिसाइल प्रणाली का नेतृत्व करेंगी। ये मिसाइल सतह से हवा तक में मार कर सकती है। राजस्थान के खाटू श्याम गांव की रहने वाली लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा इन दिनों एयर डिफेंस रेजिमेंट में तैनात हैं। ये रेजिमेंट ड्रोन और एयरक्राफ्ट के जरिए भारतीय एयर स्पेस की रक्षा करती है। गणतंत्र दिवस के परेड का नेतृत्व करने पर लेफ्टिनेंट चेतना ने कहा कि ये उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। साथ ही ये उनके लिए गर्व की बात है।

End of Feed