Republic Day 2023: 26 जनवरी से कम महत्वपूर्ण नहीं है 24 जनवरी, आज ही के दिन देश को मिला था जन, गण, मन

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 24, 2023, 11:35 AM IST

Republic Day 2023 Facts: 26 जनवरी को देश का गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस की परेड के लिए तैयार हो गया है। 26 जनवरी के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। वहीं, आज यानी 24 जनवरी के ही के दिन देश को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत मिला था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 26 जनवरी को मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
  • 24 जनवरी को देश को मिला था जन, गण,मन
  • वंदे मातरम को भी मिला था बराबरी का दर्जा

Republic Day Facts: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के महज दो दिन ही रह गए हैं। 73वे गणतंत्र दिवस (Republic Day) की परेड के लिए कर्तव्य पथ पूरी तरह से तैयार है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और देश सही मायनो में आजाद हुआ था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 24 जनवरी का महत्व 26 जनवरी से कम नहीं है। आज ही के दिन 73 साल पहले देश को राष्ट्रगान जन, गण, मन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम मिला था। यही नहीं, आज ही के दिन देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद इस पद के लिए निर्वाचित हुए थे।

Republic-Day-2023

Republic Day 2023

24 जनवरी 1950 के दिन संविधान (Constituent Assembly) सभा के सदस्य आखिरी बार मिले थे। संविधान सभा ने सबसे पहले बैठक में भारत के राष्ट्रगान तय किया था। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रगान ने असेंबली में बयान दिया कि जन,गण, मन को राष्ट्रगान बनाया जाएगा। वहीं, राष्ट्रगीत वंदे मातरम को भी इसके बराबरी का दर्जा दिया जाएगा। उनके बयान को संविधान सभा के सभी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। इसके बाद से ही जन, गण, मन राष्ट्रगान और वंदे मातरम भारत का राष्ट्रगीत बना।

End of Feed