Fashion Philosphy: फैशन में बेफिक्री को जरूरी मानते हैं रणदीप हुड्डा, जानिए वार्डरोब से अपने लिए कैसे चुनते हैं कपड़े

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा का मानना है कि स्टाइल कपड़ों में नहीं बल्कि नजरिए में होता है। उन्होंने कहा कि अगर आपके अंदर आत्म आत्मविश्वास है, तो आप कुछ भी आसानी से पहनो, अच्छा ही लगेगा। रणदीप ने कहा कि शायद इसीलिए मेरा लुक थोड़ा रफ लगता है। मेरे ख्याल से कपड़े पहनने या चुनने में थोड़ी बेफिक्री होनी चाहिए, बहुत ज्यादा परफेक्ट या बनावटी नहीं होना चाहिए।

रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से लाखों फैंस कमाए हैं। रणदीप जितने बढ़िया अदाकार हैं उतने ही फैशनेबल स्टार और यूथ आइकन भी हैं। रणदीप के फैंस उनके स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। वैसे रणदीप हुड्डा ने कहा कि वह फैशन के बारे में ज्यादा नहीं सोचते और अक्सर वार्डरोब में जो कपड़ा सबसे पहले दिखता है वही पहन लेते हैं।

Randeep

रणदीप हुड्डा (Photo: Randeep Hooda fb)

समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा से पूछा गया कि वह अपने फैशन फिलॉसफी को कैसे बयां करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए रणदीप ने कहा- मेरे लिए ये सब मायने नहीं रखता और मैं इन सबके बारे में ज्यादा सोचता भी नहीं हूं। मुझे अलमारी में जो पहले दिख जाता है, मैं उसे पहन लेता हूं।

End of Feed