Mehndi Designs For Ramadan 2024: रमजान के पाक महीने में आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइंस, इफ्तार पार्टी में दिखेंगी खास तो जमकर होगी तारीफ

Mehndi Designs For Ramadan 2024 (रमजान मेहंदी डिजाइंस 2024): हर खास मौके पर हमें सजना-सवरना पसंद होता है। ऐसे में रमजान के पाक महीने में महिलाएं कैसे पीछे रह सकती हैं। रमजान के मौके पर हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए मेहंदी की कई डिजाइंस आपको यहां मिल जाएंगे।

Ramadan 2024 Mehndi Designs: 12 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने का इंतजार मुस्लिम भाई-बहन पूरे साल करते हैं। अब महिलाएं सभी किसी न किसी मौके पर हाथों पर मेहंदी तो लगाते ही हैं, ऐसे में रमजान के महीने में कैसे पीछे रह सकती हैं। जब मेहंदी लगानी है तो डिजाइंस भी बेहतरीन होने चाहिए। अगर आप इफ्तार पार्टी में चार-चांद लगाने के लिए मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम खास आपके लिए रमजान स्पेशल मेहंदी के बेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिसमें ताज महल, Arabic, मोर और फूलों के डिजाइन वाली ट्रेंडिग मेहंदी भी शामिल है।

Ramadan 2024 Mehndi Designs Photos

रमजान के पाक मौके पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी के कुछ आसान डिजाइंस (Mehndi Designs For Ramadan 2024) -

1) भरे-भरे हाथ की डिजाइन

अगर आप भरे-भरे हाथों वाली मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरह से अरेबिक स्टाइल में बड़े-बड़े आकार के फूल, मेहराब और महल के डिजाइन बना सकती हैं।

2) चांद-बेल डिजाइन

इस मेहंदी आर्ट में आप फूलों की बेल से चांद बना सकती हैं। इसके लिए आप छोटे और बड़े आकार के फूल बनाएं और उन्‍हें कर्व स्टाइल में पत्तियों, शाखाओं और लताओं की मदद से बढ़ाते जाएं। आपको इसमें चांद की कोई आउटलाइन नहीं बनानी होती है, बस बेल से मेहंदी को आगे बढ़ते जाना होता है।

3) मॉर्डर्न डिजाइन

ट्रेडिशनल मेहंदी को मॉडर्न टच देने के लिए आप इस तरह से बेल मेहंदी की तरह डिजाइन बना सकती हैं। यह देखने में एक टैटू की तरह दिखाई देगा और खूबसूर भी लगेगा।

4) जालीदार डिजाइन

इस तरह के डिजाइन के साथ आप जाल बनाते समय हथेली के आकार का खासतौर से ख्याल रखें। अगर आपके हाथ छोटे या चौड़े हैं तो जाल में ज्यादा गैप न छोड़े। वहीं अगर आपके लम्बे हैं तो आप ज्यादा गैप छोड़कर मेहंदी के जालीदार डिजाइन बना सकती हैं।

5) ताजमहल डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो आजकल ताज महल के डिजाइन वाली मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही है। ताज महल के साथ आप बारीकी से अलग-अलग डिजाइन जैसे जालीदार और भी अन्य डिजाइन बनाकर साथ में मोर या मोर के पंख को बना सकती हैं।

End of Feed