Ramadan 2023 Mehndi Designs: अल्लाह की इबादत और नेकियों का महीना रमज़ान (Ramzan 2023) रात को चांद दिखने के साथ ही शुरू होने वाला है। रमदान के पाक महीने में मुस्लिम परिवार सुबह सूरज उगने से लेकर शाम को सूर्यास्त होने तक रोजा यानी कि उपवास रखते हैं। इस साल 21-22 मार्च को चांद दिखने के बाद अगले दिन ही रमजान पाक का पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान (Ramadan Mubarak) के महीने को नेकी और अच्छे काम करने का महीना भी कहा जाता है। जिसमें मुस्लिम परिवार रोजा रखते हैं, खास नमाज पढ़ते हैं और साथ ही गरीब, जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।
ramadan mehndi
जैसे हिंदू त्योहारों का जश्न मनाने के लिए भी मेहंदी को बड़ा शुभ माना जाता है। वैसे ही रमजान में भी लड़कियां खास मेहंदी लगवाती हैं, और रमजान (Ramadan Mehndi designs 2023) की खुशियां मनाती हैं। चांद रात के बाद रोजा रखने वाली लड़कियों के लिए ये रही मेहंदी की खास डिजाइंस। लड़कियां रमजान की खुशियां मनाने के लिए अपने हाथों में ये खास मेंहदी रमजान स्पेशल मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। यहां देखें रमदान 2023 की लेटेस्ट और ईजी (Latest and Simple Mehndi Designs) मेहंदी डिजाइंस, जो दिखने में तो बेहद खुबसुरत है ही और (Mehndi design photos) जिन्हें बनाना भी बेहद आसान है।
Ramadan Mehndi Designs 2023, रमदान के लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन्स Arabic, Easy
रमदान का रोजा रखने वाली लड़कियां और महिलाओं के लिए त्याहोर पर मेहंदी लगाने का खास महत्व होता है। अगर आप भी रमजान का रोजा रख रही हैं, तो आपके लिए रमजान स्पेशल ये मेहंदी डिजाइंस बेस्ट हो सकती हैं। दिखने में सुंदर और बनाने में आसान ये मेहंदी डिजाइन्स आपके रमजान लुक के साथ बहुत खिलेंगी, गर्ल्स देखें ये खास लेटेस्ट रमजान मेहंदी डिजाइन्स 2023सितारे वाली मेहंदी
रमजान का रोजा रख रही लड़कियां रमजान की खुशियां इस खास सितारे वाली मेहंदी के साथ दोगुनी कर सकती हैं। रमजान स्पेशल मेंहदी में आप चांद-सितारे का डिजाइन फूलों के साथ बना सकती हैं।
जालीदार खिड़की मेहंदी
रमदान पर लड़कियां हाथों में ये सुंदर सी मेहंदी सजा सकती हैं। जालीदार खिड़की से चांद की राह तकती लड़की वाली ये मेहंदी डिजाइन, रमजान पर बहुत परफेक्ट लगेगी। आप इस मेहंदी डिजाइन के साथ आस पास फूल-पत्ती का डिजाइन भी बना सकती हैं।
रमजान मुबारक मेहंदी
सिंपल स्टाइल की ये मेहंदी रमजान के लिए बहुत प्यारी लगेगी। गर्ल्स इस तरह से चांद का आकार बनाकर रमजान की खुशियां मना सकती हैं।
फ्लोरल पैटर्न मेहंदी
रमजान का प्रतीक माने जाने वाले चांद-तारों को आप यू मेहंदी के स्टाइल में अपने हाथो में सजा सकती हैं। चांद पर फ्लोरल पैटर्न वाला ये स्टाइल बहुत ही प्यारा लगेगा रमजान पर आप इसे बहुत ही बारीक तरह से बना सकती हैं।
सिंपल मेहंदी
हल्के अरेबिक पैटर्न की ये मेंहदी भी रमजान पर काफी अच्छी लग सकती है। गर्ल्स के हाथों में ये बारीक लुक वाली मेहंदी वैसे भी बहुत जचती है। बेहतरीन लुक के लिए आप चांद के साथ यहां सितारें और फूल पत्ती भी जोड़ सकती हैं।
