Ram Sita Photo Mehndi designs (राम मंदिर अयोध्या मेहंदी डिजाइन्स): राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार देश तो दुनिया भर के सनातनी राम भक्त बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। 22 जनवरी को देश में फिर दिवाली सा जश्न होगा और इस जश्न में अगर आप भी चार चांद लगाना चाहते हैं। तो अपने घर आंगन के साथ साथ राम लला के लिए अपना साज शृंगार करना तो शगुन की मेहंदी लगाना भी बनता है। यहां देखें राम मंदिर अयोध्या के लिए मेहंदी डिजाइन्स, राम सीता फोटो मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स, राम जी की मेहंदी फॉर बिगिनर्स।
Ram Sita photo: Ayodhya Ram mandir Ram Sita mehndi designs
राम सीता फोटो मेहंदी, Ram Sita Photo Mehndi designs
राम सीता को समर्पित मेहंदी रचानी है तो गोरे गोरे हाथों में ये प्यारी सी सिया राम के फोटो की मेहंदी बनाना एकदम ही बेस्ट है। राम जी के अयोध्या आगमन पर ऐसी सिंपल और बहुत ही सुंदर लुक वाली मेहंदी बना सकते हैं।
दुल्हन वाली खास मेहंदी में भी राम जी की छवि ऐसे बनाएंगे तो बहुत प्यारा लगेगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रभु श्री राम और माता का मिलन अपने आप में ही बेहद खूबसूरत दृश्य है। आप सिंपल तरीके से हथेली में भी सिर्फ राम जी का धनुष धारण की हुई मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं।
राम सीता की जोड़ी से प्यारी बेशक ही कोई और जोड़ी नहीं, राम मंदिर के उद्घाटन की पावन बेला पर हाथों में राम नाम की ये बारीक वर्क की मेहंदी काफी जचेगी। आप उंगलियों पर भी चैक्स वाली टिप्स लगा सकते हैं।
राम मंदिर में एक बार फिर राम सीता और लक्ष्मण के विराजने की बेला आ गई है, ऐसे में प्रभु को समर्पित ये सुंदर सी मेहंदी आपके हाथों में खूब जचेगी। अगर आप 22 जनवरी को मेहंदी लगवाना चाहती है, तो ये वाला डिजाइन जरूर लगवाएं ऐसा लगेगा मानो भगवान आपके आस पास ही हैं।
भरवा स्टाइल की ये जय श्री राम का नारा लगाती मेहंदी का डिजाइन भी खूब सुंदर लगेगा। आप एक हथेली में राम सीता की दिव्य छवि तो दूसरी में हाथी, कमल फूल, बेल या फिर राम मंदिर का ढांचा भी बना सकते हैं।
