Ram Mandir Quotes in Hindi (हिंदी में राम मंदिर के कोट्स): अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन भारत समेत दुनियाभर के हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण और विशेष क्षण है। लोग आज के दिन का साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही लोग एक दूसरे को अभी से राम मंदिर की बधाई (Ram Mandir Wishes) दे रहे हैं। लोग मंदिर से जुड़े मैसेजेस (Ram Mandir Messages), विशेज, शायरी, कोट्स (Ram Mandir Quotes), स्टेटस, फोटो (Ram Mandir Photo) आदि अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों, प्रियजनों को भेज रहे हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ ऐसे ही कुछ मैसेजेस, शायरी, फोटो आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करने अपने करीबियों को भेज सकते हैं।
Ram Mandir Quotes in Hindi: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले करीबियों को भेजें मैसेजेस, कोट्स, फोटो, स्टेटस।
हिंदी में राम मंदिर के कोट्स (Ram Mandir Quotes in Hindi)
1. श्री राम ही मेरी भक्ति श्रीराम मेरी पूजा
श्री राम आप जैसा संसार में कोई न दूजा
जय श्री राम
2. जिनके मन में श्री राम है
भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया
संसार में उसका कल्याण है
जय श्री राम
3. पूरे भारत में खुशिया छाई है
प्रभु श्री राम के स्वागत की शुभ घड़ी आई है
जय श्री राम
4. सजा दो घर को गुलशन सा,
मेरे भगवान आए हैं
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
अवध में राम आए हैं
जय श्री राम
5. ये दिल, ये धड़कन,
ये मन, सब राम के हवाले
ये घर, ये कारोबार, ये जीवन,
सब राम जी ही संभाले !!
जय श्री राम
6. रामजी की निकली सवारी,
रामजी की लीला है न्यारी,
एक तरफ लक्ष्मण,
एक तरफ सीता
और बीच में जगत के पालनहारी,
रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 2024
जय श्री राम
7. मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम!
जय श्री राम
8. भेज रहे हैं पीले चावल,
घर-घर अलख जगाने को,
मंदिर में है प्राण प्रतिष्ठा
न्यौता सबको आने को।
जय श्री राम
9. अयोध्या धाम खूब सज गया,
ढ़ोल और नगाड़ा बज गया,
दर्शन को आँखें प्यासी हैं
मेरे राम का मंदिर बन गया।
जय श्री राम
10. राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी
दीप जलाकर दिवाली मैं मनाऊंगी..
राम आएंगे, राम आएंगे
जय श्री राम
