Rajiv Gandhi Quotes in Hindi: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार, कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 21, 2025, 06:35 AM IST

21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। ऐसे में हर साल 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथी मनाई जाती है। आज राजीव गांधी की पुण्यतिथी मनाई जा रही है। उनकी पण्यतिथी पर यहां पढें उनके अनमोल विचार।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को हर साल मनाई जाती है। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। इस दिन को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। राजीव गांधी भारत के एक प्रमुख राजनेता थे, जिन्होंने 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 40 वर्ष की आयु में यह पद संभाला। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बॉम्बे (अब मुंबई) में इंदिरा और फिरोज गांधी के घर हुआ था। वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाती थे।

Untitled design (11)

1980 में उनके छोटे भाई संजय गांधी की एक विमान दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु के बाद, राजीव गांधी को अपनी मां इंदिरा गांधी के आग्रह पर राजनीति में प्रवेश करना पड़ा। उन्होंने 1981 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा उपचुनाव जीता। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, राजीव गांधी को उसी दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजीव गांधी को "21वीं सदी के भारत के निर्माता" के रूप में जाना जाता है। ऐसे में आज उनकी पुण्यतिथी पर यहां हम पढ़ेंगे उनके कुछ अनमोल कोट्स।

End of Feed