राहुल गांधी का पसंद नहीं आया चिकन चैस्यूर का स्वाद, 150 साल पुराना है इस फ्रेंच डिश का इतिहास

राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर प्यार में पड़ना है तो लंदन के वर्सिटी रेस्टोरेंट जाइए, लेकिन वहां चिकन शैस्यूर(Chicken Chasseur) मत खाइए।

किसी डिश की किस्मत भी अजीब होती है। कोई खाना सदियों की पाक परंपरा का हिस्सा हो और अचानक किसी मशहूर शख्स की एक टिप्पणी की वजह से चर्चा में आ जाए। इन दिनों कुछ ऐसा ही चिकन शैस्यूर के साथ हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव के लॉन्च के मौके पर कैंब्रिज के एक पुराने रेस्टोरेंट की यादें शेयर की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर प्यार में पड़ना है तो लंदन के वर्सिटी रेस्टोरेंट जाइए, लेकिन वहां चिकन शैस्यूर(Chicken Chasseur) मत खाइए।

Rahul Gandhi Chicken Chasseur

राहुल गांधी का पसंद नहीं आया चिकन चैस्यूर, 150 साल पुराना है इस फ्रेंच डिश का इतिहास

इस एक कमेंट ने फ्रेंच खाने की इस पुरानी डिश को फिर चर्चा में ला दिया। दिलचस्प बात यह है कि जिस डिश को राहुल गांधी ने वाहियात बताया, उसका इतिहास काफी पुराना है। चिकन शैस्यूर को फ्रेंच में पुले आ ला शैस्यूर कहा जाता है। फ्रेंच शब्द शैस्यूर का अर्थ होता है- शिकारी। इसी वजह से इसे अंग्रेजी में हंटर-स्टाइल चिकन भी कहा जाता है।

End of Feed