घर पर पुदीना कैसे उगाया जाता है, पुदीना को बढ़ने में कितना समय लगता है, पानी में पुदीने की पत्तियां कैसे उगाएं

How to grow Pudina at Home (घर पर पुदीना कैसे उगाते हैं): अगर पुदीने को सही मिट्टी, पर्याप्त पानी और हल्की धूप मिले, तो यह 10–15 दिनों में नई पत्तियां निकालना शुरू कर देता है।

How to grow Pudina at Home: गर्मियों का मौसम चल रहा है। लोग इस मौसम में पुदीने की चटनी खूब खाते हैं। दरअसल पुदीने की तासीर ठंडी होती है और यह स्वाद बढ़ाने के साथ ही शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। इसी कारण से बहुत से लोग पुदीना अपने घर पर ही उगाते हैं। यह पौधा किचन गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है। आइए जानते हैं घर पर गमले और पानी में पुदीना उगाने का सही तरीका:

Pudina plant growing Tips, How to grow mint at home

घर पर गमले और पानी में कैसे उगाएं पुदीना

घर पर पुदीना कैसे उगाया जाता है

घर पर पुदीना उगाना बहुत आसान है। इसके लिए आप पुदीने की ताजी डंडी या जड़ वाला हिस्सा ले सकते हैं। गमले में अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी भरें और उसमें थोड़ी जैविक खाद मिलाएं। अब पुदीने की डंडी को मिट्टी में हल्का दबाकर लगा दें। गमले को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो। मिट्टी में हमेशा हल्की नमी बनाए रखें, लेकिन ज्यादा पानी जमा न होने दें। नियमित देखभाल और समय-समय पर कटाई करने से पुदीना तेजी से बढ़ता है और लंबे समय तक ताजा पत्तियां देता रहता है।

End of Feed