Prithviraj Chauhan Jayanti wishes: शत्रु करे जिसका अंतिम सांस तक बखान..., पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर इन कोट्स, Status, Wallpapers से दें शुभकामनाएं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 16, 2023, 08:32 AM IST

Prithviraj Chauhan Jayanti 2023 wishes in Hindi, Prithviraj Chauhan jayanti date 2023: भारत माता के वीर सपूत, अद्वितीय योद्धा, स्वाभिमान के रक्षक, हिंदू हृदय सम्राट, वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की आज जयंती है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजकर पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज भी पृथ्वीराज चौहान जयंती के कोट्स, मैसेज भेजकर अपनों को उनके पराक्रम के बारे में बताएं।

Prithviraj Chauhan Jayanti Quotes, Wishes, Status in Hindi, Prithviraj Chauhan jayanti date 2023: भारत माता के वीर सपूत, अद्वितीय योद्धा, स्वाभिमान के रक्षक, हिंदू हृदय सम्राट, वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की आज जयंती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक उनका जन्मदिन 16 मई को मनाया जा रहा है। इस दिन पूरा भारत पृथ्वीराज चौहान को उनके शौर्य और पराक्रम के कारण याद करता है। पृथ्वीराज चौहान ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कभी भी अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं किया।

Prithviraj Chauhan Jayanti 2023 wishes

Prithviraj Chauhan Jayanti 2023 wishes

पृथ्वीराज का जन्म 1166 में अजमेर राजवंश में हुआ था। उनके पिता राजा सोमेश्वर चौहान अजमेर के राजा थे। लेकिन पिता राजा सोमेश्वर चौहान की मृत्यु होने के बाद, उन्हें केवल 11 साल की उम्र में राजा बना दिया गया। केवल 15 साल के शासन में चौहान वंश के राजा पृथ्वीराज चौहान (पृथ्वीराज तृतीय) ने वह सब कर दिया, जो उन्हें 11वीं-12 वीं शताब्दी का सबसे अहम किरदार के रूप में पहचान दिलाता है। वह न केवल उत्तर भारत के आखिरी शक्तिशाली हिंदू राजा थे, बल्कि उनके जीवन के 2 युद्ध ऐसे थे, जिसने भारत का इतिहास ही बदल दिया।

End of Feed