Mann ki Baat में मोदी जी ने बताया क्यों खास है प्रतापगढ़ का आंवला, डाइट में कैसे करें शामिल, 1 किलो आंवला का क्या रेट है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में प्रतापगढ़ के आंवले और उससे जुड़े स्थानीय कारोबार का जिक्र किया। जानिए प्रतापगढ़ का आंवला क्यों खास है, इसे रोजमर्रा की डाइट में कैसे शामिल करें और मंडी में इसका भाव कितना है।

Mann ki Baat PM Modi, Amla Benefits: आंवला कोई नया फल नहीं है। भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल अचार, मुरब्बे, चटनी, जूस और च्यवनप्राश जैसे कई रूपों में लंबे समय से होता आया है। लेकिन इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का आंवला फिर चर्चा में है। इसकी वजह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हालिया मन की बात कार्यक्रम, जिसमें उन्होंने प्रतापगढ़ के आंवला उत्पादन और उससे जुड़े स्थानीय कारोबार का उल्लेख किया। उन्होंने आंवले को आम भारतीय घरों से जुड़ा फल बताते हुए प्रतापगढ़ में इसके जरिए बन रहे नए अवसरों की बात की।

End of Feed