पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री को गिफ्ट की चांदी की उरली , जानें क्या है ये और कैसे किया जाता है इसका प्रयोग

पीएम मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को चांदी की उरली भेंट की। जानिए क्या है यह पारंपरिक भारतीय बर्तन, इसकी खासियत क्या है, इसमें फूल कैसे सजाते हैं और भारतीय संस्कृति में इसका क्या महत्व है।

PM Modi Gift for Malaysian PM Anwar Ibrahim: भारत की संस्कृति में उपहार देना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि अपनेपन, सम्मान और परंपराओं को दूसरे तक पहुंचाने का खूबसूरत तरीका भी है। यही वजह है कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विदेशी राजनेता को भारतीय कला से जुड़ी कोई खास वस्तु भेंट करते हैं, तो उसके पीछे छिपी कहानी भी लोगों का ध्यान खींचती है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को फिलीपींस की राजधानी मनीला में चांदी की नक्काशी वाली उरली उपहार में दी।

पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री को गिफ्ट की चांदी की उर्ली, जानें क्या है ये और कैसे किया जाता है इसका प्रयोग (Photo Credit - X)

बता दें कि, उरली कोई साधारण सजावटी बर्तन नहीं है, बल्कि भारतीय शिल्पकला और मेहमाननवाजी का सुंदर बहुत ही उदाहरण है। इसकी डिजाइन में भारतीय धातु कारीगरों की कुशलता साफ नजर आती है। X पर शेयर की गई पोस्ट में चांदी की बारीक कारीगरी से सजी यह उरली देखने में जितनी आकर्षक है, इसका सांस्कृतिक महत्व भी उतना ही खास है। जानें क्या है ये और कैसे किया जाता है इसका प्रयोग

End of Feed