मच्छरों के आतंक ने कर दिया है जीना हराम, तो आज ही घर में लगाएं ये पौधे, हमेशा के लिए मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 2, 2025, 11:01 AM IST

Plants To Remove Mosquitoes: मच्छरों का आतंक तो वैसे पूरे सालभर ही रहता है, लेकिन गर्मियों और बारिश के बाद इनका कुछ ज्यादा ही आतंक बढ़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घर की बालकनी में ये पौधे लगा सकते हैं।

Plants To Remove Mosquitoes: गर्मियों में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है। खासकर बारिश के बाद होने वाले जलजमाव से मच्छर घर के हर कोने में अपना आतंक फैलाते हैं। इनकी वजह से डेंगू मलेरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन फिर भी इन मच्छरों से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम ऐसे पौधे के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपके घर के आस-पास मच्छर नहीं फटेकेंगे। ये मच्छरों को दूर रखने के साथ साथ घर की रौनक बढ़ाने का भी काम करेगी।

Plants To Remove Mosquitoes

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास की खुशबू काफी अच्छी होती है। लेमन ग्रास के पौधे का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर में लेमन ग्रास का प्लांट लगा सकते हैं। इसकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसकी गंध से वो दूर भागते हैं।

End of Feed