फिलीपींस की कैटरीना लेगाडो बनीं Miss Supranational 2026, भारत की अवनी गुप्ता ने भी बिखेरा जलवा

पोलैंड में आयोजित Miss Supranational 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस की कैटरीना लेगाडो ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, भारत की अवनी गुप्ता ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-12 में जगह बनाई और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया।

Miss Supranational 2026: फिलीपींस की कैटरीना लेगाडो (Katrina Llegado) ने मिस सुप्रानेशनल 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है। पोलैंड के नोवी सॉंच स्थित स्ट्रेज़ेलेस्की पार्क एम्फीथिएटर में आयोजित मिस सुप्रानेशनल 2026 के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने 67 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह ताज हासिल किया।

Katrina Llegado Crowned Miss Supranational 2026

फिलीपींस की कैटरीना लेगाडो बनीं मिस सुप्रानेशनल 2026, 67 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर जीता खिताब

कैटरीना को ब्राजील की मिस सुप्रानेशनल 2025 एडुआर्डा ब्राउम ने विजेता का ताज पहनाया। इस साल प्रतियोगिता की थीम "फेस्टिवल ऑफ ब्यूटी" रखी गई थी, जिसमें दुनिया भर से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

End of Feed