Periods Leave: इस देश की महिलाएं ले सकेंगी पीरियड्स में पेड छुट्टी, भारत में SC ने खारिज की याचिका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 06:27 PM IST

Periods Leave Rule: Paid Periods Leave की उम्मीद कर रहीं महिलाओं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने पीरियड्स लीव को लेकर डाली गई PIL खारिज कर दी है।

Periods Leave Rule: पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द, थकान और चिड़चिड़ापन सुनने में बहुत साधारण लग सकता है लेकिन असल में इस असहनीय पीड़ा के कारण चलने-फिरने, बैठने से लेकर कुछ खाने तक में भी बहुत दिक्कत हो सकती है। वहीं जब दर्द और कमजोरी के बीच बिना किसी राहत के ऑफिस का काम भी करना पड़े तो समस्या और बढ़ी हुई नजर आ सकती है।

Periods Leave: इस देश की महिलाएं ले सकेंगी पीरियड्स में पेड छुट्टी, भारत में SC ने खारिज की याचिका

कामकाजी महिलाओं को मासिक चक्र के दौरान पेड छुट्टियां मिलने की बात पर, विश्व भर में कई बार चर्चा हुई है। इन्हीं चर्चाओं और निरंतर प्रयासों के फल के रूप में पिछले कुछ सालों के अंदर कई नियम और निर्देश लागू किए गए हैं। हाल ही में स्पेन की संसद से भी इसी तरह की एक सकारात्मक खबर आई है। बता दें कि स्पेन के सांसदों ने पीरियड्स के दौरान महिलाओं को वैतनिक चिकित्सा अवकाश देने के कानून पर मुहर लगाई है।

End of Feed