Need vs Want: बच्चों को जरूर समझाएं जरूरत और चाहत में फर्क, बहुत आसान है तरीका

जिन बच्चों को पॉकेट मनी मिलती है, उन्हें बताएं कि पैसा पहले जरूरतों पर खर्च होता है, बचा हुआ पैसा चाहतों पर। इससे बच्चे बचत और सही खर्च की आदत भी सीखते हैं।

How to teach kids about Need and Want: बच्चे जब दुकान में किसी खिलौने या चॉकलेट के लिए जिद करने लगते हैं, तो बहुत से पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं। असल में बच्चे यह समझ ही नहीं पाते कि किसी चीज की जरूरत होना और उसे चाहना दोनों अलग बातें हैं। पेरेंट्स उन्हें समझदारी और सही तरीके से ये सिखाएं तो बच्चे जल्दी समझ जाते हैं।

Need vs Wants

बच्चों को कैसे सिखाएं Need और Want में फर्क?

जरूरत और इच्छा में क्या फर्क होता है

सबसे पहले बच्चों को आसान भाषा में बताएं कि जरूरत उसे कहते हैं जिसके बिना जीना मुश्किल है, जैसे खाना, पानी, घर और कपड़े। दूसरी तरफ इच्छा वो है जो अच्छी लगती है, मन को खुश करती है, लेकिन उसके बिना भी काम चल सकता है, जैसे नया खिलौना, चॉकलेट या फिर कुछ और। बच्चों को यह समझाते वक्त डराने वाली भाषा का इस्तेमाल न करें, बस सीधे और सरल उदाहरण दें।

End of Feed