Parenting: दोस्तों की हर बात मान लेता है बच्चा? इन आसान तरीकों से सिखाएं सही-गलत का फर्क

कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को भविष्य की किसी भी परेशानी से बचा सकते हैं। बतौर पेरेंट्स हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने बच्चों को हर सही गलत से रूबरू करवाएं।

Parenting Tips: बच्चों के बड़े होने के साथ दोस्त उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाते हैं। वे अपने दोस्तों से बहुत कुछ सीखते हैं। हालांकि, कई बार यही दोस्त गलत आदतों या गलत फैसलों की वजह भी बन सकते हैं। अगर आपका बच्चा भी दोस्तों की हर बात बिना सोचे-समझे मान लेता है, तो उसे डांटने के बजाय सही तरीके से समझाना ज्यादा जरूरी है। आइए जानें बतौर पेरेंट्स आप क्या कर सकते हैं:

Parenting

बच्चों को कैसे सिखाएं कि दोस्तों की हर बात मानना नहीं है जरूरी (Photo: iStock)

बच्चे को 'ना' कहना सिखाएं

कई बच्चे सिर्फ इसलिए दोस्तों की बात मान लेते हैं क्योंकि उन्हें मना करना नहीं आता। उन्हें समझाएं कि हर बात मानना जरूरी नहीं होता। अगर कोई दोस्त ऐसी बात कहे जिससे वह असहज महसूस करे या जो गलत लगे, तो विनम्रता से ना कहना बिल्कुल ठीक है।

End of Feed