पेरेंटिंग ऐसा टास्क है जिसमें पेरेंट्स रोज नई चुनौतियों से रूबरू होते हैं। हर माता-पिता की अलग तरह की समस्याएं होती हैं। कुछ पेरेंट्स ऐसे होते हैं जिनके एक से अधिक बच्चे होते हैं और वो सब एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। कई मामलों में तो ये सहूलियत देता है, लेकिन चुनौतीपूर्ण भी होता है। जब बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हों तो पेरेंट्स को कुछ बातों का ध्यान देना होगा ताकि बच्चों को सकारात्मक माहौल मिले और वह अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास करें। तो अगर आपके बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं तो बतौर पेरेंट इन बातों का ध्यान जरूर रखें:
पेरेंटिंग टिप्स हिंदी में (फोटो सोर्स - Pexels)
1. तुलना ना करें: एक ही स्कूल में अगर दो बच्चे हैं तो दोनों की एक दूसरे से तुलना बिल्कुल ना करें। क्योंकि हर बच्चा अलग होता है। तुलना से आत्मविश्वास पर बुरा असर पड़ता है।
2. जरूरतें समझें: भले बच्चे एक स्कूल में पढ़ते हों लेकिन उनकी समस्याएं अलग हो सकती हैं। पेरेंट्स को चाहिए कि वह दोनों की बातें ध्यान से सुनें और समझें।
3. दोनों के दोस्तों और टीचर्स को जानें: पेरेंट होने के नाते आप दोनों बच्चों के टीचर्स और फ्रेंड्स के संपर्क में रहें। उनसे बात कर आपको समझ आएगा कि दोनों का सामाजिक दायरा कितना अलग है।
4. समान रवैया रखें: अगर एक बच्चा ज्यादा मेधावी है और दूसरा औसत, तब भी प्यार और समर्थन दोनों को बराबर मिलना चाहिए।
5. कोई एक गलती करे, तो दोनों को दोष न दें: कई बार पेरेंट्स एक की गलती के कारण दूसरे बच्चे को भी डांटते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है।
अकसर पेरेंट्स जाने-अनजाने में ऊपर बताई हुई बातों को जेहन में नहीं लातें। लेकिन आप चाहते हैं कि बच्चों को अच्छी परवरिश मिले तो इन बातों पर अमल करना ही होगा। बच्चे अगर एक ही स्कूल में पढ़ते हैं तो बेशक माता-पिता का समय बचता है, लेकिन उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।
