मानसून में अब नहीं होगी डल स्किन की समस्या, मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये चीज, दोगुना होगा निखार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 10, 2025, 02:25 PM IST

मानसून में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इस मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान हैं तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जान लें मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने का तरीका।

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करें। लेकिन मानसून में त्वचा डल और बेजान सी दिखती है। ऐसे में निखरी त्वचा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन फिर भी चेहरे पर वैसा ग्लो नहीं आ पाता। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी कारगर साबित होता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी के पोषक तत्व त्वचा को ठंडक, ऑयल कंट्रोल और स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं। लेकिन मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं।

मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से क्या होता है (Image Source: istock)

मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से क्या होता है (Image Source: istock)

मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन

मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से स्किन को काफी फायदा मिलता है। इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच ग्लिसरीन और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर इसे धो लें। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा और निखार बढ़ेगा।

End of Feed