No Smoking Day: नो स्मोकिंग डे पर छोड़े धूम्रपान की लत, कुछ यूं सेलिब्रेट करें यह खास दिन

No Smoking: नो स्मोकिंग डे समाज को धूम्रपान मुक्त बनाने और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने का दिन है। यदि आपके आसपास के लोग स्वस्थ और सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो उन्हें धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

No Smoking Day 2024: आज 13 मार्च को पूरी दुनिया में नो स्मोकिंग डे मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी धूम्रपान के खिलाफ जागरुकता फैलाने वाला यह दिन मार्च महीने के दूसरे बुधवार को सेलिब्रेट किया जाता है। नो स्मोकिंग डे की शुरुआत 1984 में ब्रिटेन से हुई थी। पिछले 40 सालों से चले आ रहे इस खास दिन का उद्देश्य है कि लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। धूम्रपान के जानलेवा खतरों के प्रति लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के इस क्रम में हर आम और खास से भागीदारी की उम्मीद की जाती है।

No Smoking Day

How We Celebrate No Smoking Day

धूम्रपान निषेध दिवस के इस मौके पर इस धरती के हर शख्स का फर्ज है कि वह इस दिन आगे आए और समाज को धूम्रपान रहित बनाने में सहयोग करे। हम कई तरह से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं। इन तरीकों से आप इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

धूम्रपान छोड़ें

अगर आप धूम्रपान करते हैं तो नो स्मोकिंग डे को सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका स्मोकिंग छोड़ना है। आप आज के दिन से धूम्रपान की लत को अलविदा कह कर अपने आसपास के लोगों के लिए उदाहरण बन सकते हैं। धूम्रपान छोड़ कर आप ना सिर्फ अपने स्वास्थ्य के की बेहतरी के लिए काम करेंगे बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर पाएंगे।

End of Feed