लाइफस्टाइल

Holi 2024: होली के रंग से चेहरे को बचाने के लिए फेस पर जरूर लगाएं ये चीजें, स्किन नहीं होगी खराब

Holi 2024: इस साल रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को सेलिब्रेट किया जाना है। सभी लोग होली की तैयारी में लग गए हैं। लेकिन कई लोग रंग खेलने से भागते हैं क्योंकि उनकी स्किन खराब हो जाती है।

Image

Holi Pre Skin Care

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली आने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में एक हफ्ते पहले से ही होली सेलिब्रेशन शुरू हो जाती है। होली में लोग रंगों के साथ खूब मजे लेकर खेलते हैं, लेकिन रंगों में केमिकल होने की वजह से ये स्किन को खराब कर देते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग रंग खेलने से भागते हैं। रंगों को छुड़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार पक्के रंगों को छुड़ाने में स्किन पर रैशेज भी हो जाते हैं। इसके साथ ही ज्यागा रगड़ने पर त्वचा छिल जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप चेहरे पर लगे पक्के रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं।

बादाम का तेल

बादाम का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में रंग खेलने से पहले आप त्वचा पर बादाम का तेल लगा सकते हैं। विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल त्वचा पर प्रोटेक्टिव लेयर क्रिएट कर देता है जिससे रंग स्किन को खराब नहीं कर पाती है।

नारियल का तेल

स्किन केयर के लिए आप नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रंग खेलने से पहले त्वचा पर नारियल के तेल को अच्छी तरह लगा लें। इससे स्किन ना खराब होगी और ना ही छिलेगी।

पेट्रोलियम जैली

रंगों से स्किन को बचाने में पेट्रोलियम जैली भी बेहर कारगर है। इसके लिए आप होली के दिन रंग खेलने से पहले चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह पेट्रोलियनम जैली लगा लें। इससे पक्के रंग नहीं चढ़ेंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article