Nita Ambani Silk Sarees: भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अगर फैशन के माध्यम से समझना हो, तो Nita Ambani का वॉर्डरोब एक बेहतरीन मिसाल है। उनकी हर साड़ी न सिर्फ उनकी खूबसूरती को निखारती है, बल्कि भारत की पारंपरिक बुनाई और शिल्पकला की कहानी भी बयां करती है। नीता अंबानी की साड़ियों की डिजाइन, बुनाई से लेकर कीमत तक सब कुछ ही हैरान कर देने वाला होता है। सोशल मीडिया पर आय दिन उनकी नई पुरानी साड़ियों की फोटोज वायरल होती हैं। और हाल ही में कुछ इवेंट्स में उन्होने खास तरह की सिल्क साड़ियां पहनी थी (Nita Ambani Saree), देखें उनके लुक्स की सारी डिटेल्स यहां।
बनारसी साड़ी में दिखा शाही अंदाज
एनएमएसीसी (NMACC) की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर नीता अंबानी ने स्वदेश पहल के तहत एक खूबसूरत हैंडवोवन पर्पल बनारसी सिल्क साड़ी पहनी। इस साड़ी में गोल्ड और सिल्वर जरी के फ्लोरल मोटिफ्स बने थे, जो इसे बेहद आकर्षक बना रहे थे। साड़ी की मोटी बॉर्डर ने इसकी शान को और बढ़ाया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह साड़ी उन कारीगरों को सम्मान देने के लिए चुनी, जिनकी मेहनत से यह आयोजन खास बना।
बनारसी साड़ी की खासियत
बनारसी साड़ी अपनी रिच जरी वर्क के लिए जानी जाती है, जिसमें सोने और चांदी के धागों का उपयोग होता है। इसके मोटिफ्स इतने बारीकी से बुने जाते हैं कि वे उभरे हुए (एम्बॉस्ड) दिखाई देते हैं। इतिहासकारों के अनुसार, ब्रोकैड बुनाई की तकनीक भारत के वैदिक काल (1750–500 ईसा पूर्व) से जुड़ी मानी जाती है। ऋग्वेद में ‘हिरण्य वस्त्र’ का उल्लेख मिलता है, जो सोने के धागों से बने कपड़ों की ओर इशारा करता है।
ज्वेलरी और मेकअप में सादगी
अपने इस रॉयल लुक को पूरा करने के लिए नीता अंबानी ने एक खूबसूरत नेकलेस और स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने। उन्होंने अपने मेकअप को सटल रखा और छोटी सी बिंदी के साथ लुक को क्लासिक टच दिया, जिससे साड़ी ही मुख्य आकर्षण बनी रही।
यह भी पढ़ें - घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं
एग्जीबिशन में दिखा एलिगेंट अंदाज
कलाकार Subodh Gupta की प्रदर्शनी 'एक मुट्ठी आसमान' में शामिल होने के लिए उन्होंने एक और खूबसूरत साड़ी का चयन किया। यह साड़ी बेज रंग की थी, जिसमें रंग-बिरंगे फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। उन्होंने इसे सेज ग्रीन ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें स्लीव्स पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी। अपने इस लुक को उन्होंने मल्टी-लेयर्ड पर्ल और डायमंड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और कड़ों के साथ पूरा किया।
भारतीय टेक्सटाइल को वैश्विक पहचान
नीता अंबानी का फैशन सिर्फ स्टाइल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक मिशन का हिस्सा है। कांचीवरम से लेकर बनारसी तक, उनकी हर साड़ी भारत की विविध टेक्सटाइल विरासत को दर्शाती है। उनकी ‘स्वदेश’ पहल का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और लुप्त होती कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। उनके इन प्रयासों ने भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।
