Laughter Chef: अक्सर ही टीवी जगत की ये टॉप हसीनाएं अपने खूबसूरत लुक्स और स्टाइल से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। अंकिता लोखंडे से लेकर निया शर्मा, जन्नत जुबैर तक के लेटेस्ट लुक्स इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं। लाफ्टर शेफ शो के एक हालिया शूट के लिए खूब सज संवरकर पहुंची इन एक्ट्रेसेस के फैशनेबल लुक्स बेशर ही आप भी देखते रह जाएंगे। जन्नत से लेकर तेजस्वी तो निया, अंकिता सभी फैशन के मामले में एक से बढ़कर एक लगीं।
निया शर्मा
निया शर्मा को बोल्ड और ब्यूटीफुल स्टाइल अक्सर ही लाइमलाइट लूट लेता है। निया ने अपने लेटेस्ट लुक के लिए भी बोल्ड वाइब्स वाली ही आउटफिट पहनी हुई थी। ब्लैक कलर की बैगी पैंट्स और बॉडीसूट टॉप में निया काफी स्टाइलिश लगीं।

Nia Sharma
निया का डीप स्कूप नेक का साइड कट बॉडीसूट टॉप और बैगी पैंट्स का लुक काफी चर्चा में है। इस लुक को उन्होने क्रॉस पैन्डेंट के साथ वाली सिल्वर चेन और डायमंड चोकर के साथ पहना था। मैसी बन के साथ उन्होने अपना लुक कम्पलीट किया था।
तेजस्वी प्रकाश
इस लुक के लिए तेजस्वी ने एकदम ही प्रिंसेस जैसमीन स्टाइल के कपड़ें पहने थे। येलो और वाइट के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाले आउटफिट में तेजा का लुक यूनीक लगा। गर्मियों के हिसाब से इस तरह के रंगों का चुनाव बढ़िया लगा।
वाइट ऑफ शोल्डर शर्ट के साथ येलो कलर का ट्यूब कॉर्सेट टॉप और मैचिंग बैगी पैंट्स अच्छा लुक दे रही थीं। उसके साथ ही मिनिमल ज्वेलरी, मेकअप और स्लीक बन भी अच्छा लगा।
जन्नत जुबैर
जन्नत का ये मैटलिक गोल्ड कलर का बॉडी फिट मिनी ड्रेस भी काफी ज्यादा चर्चा में है। जन्नत ने बोट नेक वाला मैटलिक शिमर गोल्ड फ्रंट नॉट वाली ड्रेस पहनी थी। इस लुक में देख उनके फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। मिनी ड्रेस के साथ जन्नत ने बहुत ही लग्जरी और फैशनेबल लुक वाली हील्स पहनी हुई थी।

Jannat Zubair
एलीगेंट और क्लासी लुक के लिए उन्होन अपने बालों को अच्छे से कर्ल्स किया हुआ था। लॉन्ग ईयररिंग्स और गोल्ड मोनोक्रोम रिंग्स के साथ जन्नत का लुक कम्पलीट हुआ था।
अंकिता लोखंडे
अंकिता ने शो के लिए सी ब्लू लाइट कलर की गर्मियों के एकदम परफेक्ट गाउन ड्रेस पहनी हुई थी। टर्टल नेक और बैलून स्लीव्स और स्लिट कट वाली इस ड्रेस में अंकिता बार्बी डॉल लग रही थीं।
इस ड्रेस का लुक, मिनिमल ज्वेलरी, ऑन पाइंट मेकअप तो साइड पार्टिशन वाला स्लीक बन काफी सुंदर लगा। आप बताएं आपको किस हसीना का लुक सबसे ज्यादा बेस्ट लगा।
