Aloe Vera Sunscreen At Home: आजकल बाजार में मिलने वाले सनस्क्रीन में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बना नैचुरल सनस्क्रीन एक बेहतर विकल्प बन जाता है। ऐलोवेरा में मौजूद ठंडक देने वाले और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करते हैं और स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं। ऐसे में यहां देखें कि, आप एलोवेरा में क्या चीजें मिलाकर बढ़िया सा Sunscreen घर पर ही बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें - घर पर कैसे करें Hair Spa
Aloe Vera Sunscreen How to Make
घर पर ऐलोवेरा सनस्क्रीन बनाने के लिए आपको कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी:
2 चम्मच ताजा ऐलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच बादाम तेल
1/2 चम्मच जिंक ऑक्साइड (यह सन प्रोटेक्शन के लिए जरूरी है)
5–6 बूंदें लैवेंडर या टी ट्री ऑयल (वैकल्पिक)
सनस्क्रीन कैसे बनाते हैं
सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें ऐलोवेरा जेल डालें। अब इसमें नारियल तेल और बादाम तेल मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए। इसके बाद इसमें जिंक ऑक्साइड मिलाएं। ध्यान रखें कि इसे धीरे-धीरे मिलाएं और अच्छे से घोलें, ताकि कोई गांठ न रहे। अंत में, अगर आप चाहें तो इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका
तैयार सनस्क्रीन को किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। जब भी धूप में बाहर निकलें, तो इसे चेहरे और शरीर के खुले हिस्सों पर लगाएं। इसे बाहर जाने से 15–20 मिनट पहले लगाना बेहतर रहता है, ताकि यह त्वचा पर अच्छी तरह सेट हो सके। हर 2–3 घंटे में इसे दोबारा लगाना भी जरूरी है, खासकर अगर आप लंबे समय तक धूप में रह रहे हैं।

Sunscreen At Home
फायदे
ऐलोवेरा सनस्क्रीन पूरी तरह से नैचुरल होता है, इसलिए यह त्वचा पर साइड इफेक्ट नहीं करता। यह त्वचा को ठंडक देता है, सनबर्न से बचाता है और स्किन को मुलायम बनाए रखता है। इसमें मौजूद तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे ड्रायनेस नहीं होती।
इन बातों का रखें खास ध्यान
हालांकि यह सनस्क्रीन प्राकृतिक है, फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा। साथ ही, इसे ठंडी और सूखी जगह पर ही स्टोर करें। घर पर बना ऐलोवेरा सनस्क्रीन एक आसान, सस्ता और प्रभावी तरीका है अपनी त्वचा को सूरज से बचाने का बढ़िया तरीका है। इसके नियमित उपयोग से आपकी त्वचा न केवल सुरक्षित रहेगी, बल्कि हेल्दी और ग्लोइंग भी बनेगी
