Sudha Murthy Parenting Tips: बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार भी सिखाना जरूरी है। सादगी से रहना, खुद के काम खुद करना और दूसरों की कद्र करना, जैसी आदतें बच्चों को बेहतर इंसान बनाती हैं। Sudha Murthy की पेरेंटिंग टिप्स सिखाती हैं कि, माता-पिता को बच्चों के लिए अच्छा उदाहरण बनना चाहिए, क्योंकि बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने घर में देखते हैं। अगर आप सादा जीवन जीते हैं और सही व्यवहार करते हैं, तो बच्चे भी वही अपनाते हैं। साथ ही, बच्चों को छोटी उम्र से जिम्मेदारी देना और उन्हें खुद फैसले लेने देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। ऐसे में यहां पढ़ें ऐसी 3 टिप्स के बारे में, जो हर पेरेंट को अपने बच्चे को सिखाना ही चाहिए। जो उसकी जिंदगी बदल कर रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें - नीता अंबानी की साड़ियां फिर हैं चर्चा में..
1. सादगी से जीना सिखाएं
बच्चों को छोटी उम्र से ही सादा जीवन जीना सिखाना चाहिए। आजकल बच्चों को हर चीज आसानी से मिल जाती है, जिससे वे चीजों की कद्र करना भूल जाते हैं।माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को समझाएं कि हर चीज मेहनत से मिलती है। उन्हें यह भी सिखाएं कि ज्यादा दिखावा या खर्च करना जरूरी नहीं है। जब बच्चे सादगी अपनाते हैं, तो वे खुश रहना सीखते हैं और छोटी-छोटी चीजों में भी खुशी ढूंढ लेते हैं। यह आदत उन्हें जीवनभर संतुलित और शांत बनाती है।
2. बच्चों को खुद काम करना सिखाएं
सुधा मूर्ति का मानना है कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरूरी है। अगर माता-पिता हर काम खुद करेंगे, तो बच्चे कभी सीख नहीं पाएंगे। बच्चों को छोटे-छोटे काम खुद करने दें, जैसे अपना बैग तैयार करना, अपना कमरा साफ रखना या अपना होमवर्क खुद करना। शुरुआत में वे गलतियां करेंगे, लेकिन यही गलतियां उन्हें सीखने में मदद करेंगी। जब बच्चे अपने काम खुद करने लगते हैं, तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में मजबूत बनते हैं।
3. बच्चों से दोस्त की तरह बात करें
सुधा मूर्ति के अनुसार, बच्चों के साथ अच्छा रिश्ता बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए उनसे दोस्त की तरह बात करें और उनकी बातें ध्यान से सुनें। अक्सर माता-पिता सिर्फ डांटते हैं या आदेश देते हैं, जिससे बच्चे खुलकर बात नहीं कर पाते। अगर आप उन्हें समझेंगे और समय देंगे, तो वे अपनी हर समस्या आपसे शेयर करेंगे। इससे बच्चों में विश्वास बढ़ता है और वे गलत रास्तों से दूर रहते हैं। साथ ही वे मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं।
