New Year Party 2023 : न्यू ईयर के शानदार जश्न के लिए करें बोनफायर पार्टी , जानें खास टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 05:38 PM IST

New Year Party 2023 : : नये साल 2023 के मौके पर आप घर में रहकर बोनफायर पार्टी में अपने दोस्तों और फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं। बोनफायर पार्टी रखने से पहले इसके लिए कुछ खास बातों पर ध्यान देना जरूरी है, जो इस दिन को यादगार और मजेदार बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने आशियाने पर ही करें नए साल का स्वागत
  • दोस्तों और परिवार के साथ कर सकते हैं इंजॉय
  • छत या सोसाइटी में बोनफायर पार्टी रखते समय ध्यान रखें ये जरूरी बातें

New Year Party 2023 : न्यू ईयर के शानदार जश्न की प्रिपरेशन में लोग काफी पहले से ही लग जाते हैं। कुछ लोग अपने घर में ही रह कर पार्टी रखते हैं तो वहीं कई सोसाइटीज में प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। अगर आप अपने घर में ही रहकर फैमिली और दोस्तों के साथ नए साल का वेलकम करना चाहते हैं तो अपने घर में छोटा-मोटा गेट-टुगेदर प्रोग्राम रख सकते हैं। अगर आप अपने टेरिस या सोसाइटी में बोनफायर रखना चाहते हैं तो इसमें कुछ लोगों के साथ गानों की महफिल, अंताक्षरी ट्रुथ एंड डेयर जैसे गेम्स के साथ नए साल की शुरुआत कर सकते हैं। बोनफायर रखने से एंजॉयमेंट के साथ-साथ इस कड़ाके की ठंड में गर्माहट भी मिलेगी।

Bonfire Party Tips

नए साल के लिए रखना चाहते हैं बोनफायर पार्टी तो काम आएंगे ये टिप्स

अलाव के पास बैठने पर गर्माहट तो मिलेगी ही इसके साथ ही बड़ी शांति महसूस होगी । आप बोनफायर के आसपास स्वादिष्ट स्नैक्स और पॉपकॉर्न भी रख सकते हैं, जो आपको आनंद लेने के साथ-साथ पेट का भी समा बाध देंगे।

End of Feed