क्या नींद खुलते ही झट से बिस्तर छोड़ देते हैं आप? एक्सपर्ट से जानें कितना खतरनाक है सुबह का ये 'झटका'

Morning 'Jolt': सुबह बिस्तर से उठने का सही तरीका अपनाकर और शरीर को थोड़ा समय देकर आप कमर दर्द और रीढ़ से जुड़ी कई समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं।

बहुत से लोग सुबह नींद से जागने के बाद भी काफी देर तक बिस्तर पर ही रहते हैं। इसके उलट कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नींद खुलते ही एक झटके में बिस्तर छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों को ये जानना जरूरी है कि सुबह का ये 'झटका' आने वाले दिनों में उनके लिए आफत बन सकता है। दरअसल डॉक्टरों का कहना है कि झटके से उठने की आदत कमर और रीढ़ की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें पहले से पीठ दर्द या मांसपेशियों में अकड़न की समस्या रहती है।

Morning Jolt

सुबह की छोटी सी आदत ला सकती है बड़ी आफत (Photo: iStock)

सुबह का झटका क्यों हैं खतरनाक

मेडिकल साइंस कहता है कि रातभर सोने के दौरान रीढ़ की हड्डी की डिस्क पर दबाव बढ़ जाता है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने से शरीर की मांसपेशियां भी थोड़ी अकड़ जाती हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अचानक या झटके से उठता है तो रीढ़ और कमर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे दर्द या चोट का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed