Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 Wishes Images, Quotes: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' पर इन मैसेज से दें शुभकामनाएं

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 22, 2023, 08:46 PM IST

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Prakram Diwas 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जन्म जयंती है। साल 2021 से इसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर आप अपने करीबियों को खास अंदाज में बधाई दे सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 23 जनवरी को है नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती
  • नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पराक्रम दिवस के मौके पर आप करीबियों को भेज सकते हैं शुभकामनाएं।

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023, Prakram Diwas, Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: देश के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 126वी जयंती है। साल 1897 में आज के ही दिन उड़ीसा के कटक में सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। नेताजी ने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया था और 'चलो दिल्ली' और 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का नारा दिया था। नेताजी की जन्म जयंती के मौके पर आप अपने करीबियों को खास अंदाज में बधाई दे सकते हैं।

Prakram-Diwas-Wishes

Netaji Subhash Chandra Bose

भारत सरकार द्वारा साल 2021 से 23 जनवरी को हर साल पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश के स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी योगदान था। उन्होंने आईसीएस (अब आईएएस) की परीक्षा को पास किया था। हालांकि, देश सेवा के लिए वह आईसीएस की नौकरी छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद गए थे। नेताजी कई साल तक कांग्रेस के सदस्य रहे थे। साल 1930 से लेकर 1931 तक वह कलकत्ता के मेयर रहे। वहीं, 1938 से 1939 तक वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे।

End of Feed