Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes: सुभाष चंद्र बोस कभी मरा नहीं करते, नेताजी की जयंती पर भेजें जोशीले शुभकामना संदेश

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes: जिसके लहू का हर कतरा मुल्क के खातिर और इरादे आज़ाद है रखते, नाम काफी है दुश्मनों में खौफ़ के लिएक्योंकि सुभाष चन्द्र बोस कभी मरा नहीं करते। नेताजी की जयंती की शुभकामनाएं। ऐसे ही लाजवाब शुभकामना संदेशों के साथ आप अपनों को सुभाष चंद्र बोस जयंती 2026 की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes in Hindi: आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती है। भारत मां के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले नेताजी ने हर हिंदुस्तानी के दिल में स्वराज की अलख जगाई थी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर आजाद हिंद फौज (INA) बनाई। उनकी सेना ने पूर्वी भारत में ब्रिटिश सेना को चुनौती दी। नेताजी का जीवन साहस, बलिदान और देशभक्ति का सच्चा प्रतीक है।

Netaji Jayanti Wishes

सुभाष चंद्र बोस जयंती 2026 की शुभकामनाएं (Photo: Freepik)

आज नेताजी की जयंती के खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप अपने घर परिवार के सदस्यों, दोस्तों या फिर सहकर्मियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के शुभकामना संदेश भी भेज सकते हैं। यहां देखें नेताजी जयंती विशेज हिंदी में:

End of Feed