Navratri Vrat Recipes, How to make Sabudana Tikki: देश भर में मातारानी की जय जयकार हो रही है। नवरात्रि में भक्त नौ दिनों तक उपवास (Navratri Vrat in Hindi) करते हैं। हालांकि कुछ लोग फलाहार का सेवन भी करते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में फलाहार (What to eat in Navratri Fast) कर रहे हैं और रोजाना एक जैसा फलाहार न करके कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो अपनी रेसिपीज में बदलाव कर सकते हैं। यहां हम आपको साबूदाना टिक्की (Sabudana Tikki Recipe) की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। इस रेसिपी से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। अगर व्रत के दौरान आपको सिर भारी होने की शिकायत होती है तो ये टिक्की देर तक आपका पेट भरा रखेगी। इसे आप हरी चटनी या फिर दही या वेज रायते के साथ खा सकते हैं।
Sabudana Tikki Banane ki Vidhi in Hindi for fast
साबूदाने को फलाहार के रूप में कई तरह से बनाया जा सकता है। यहां देखिए साबूदाना टिक्की बनाने में किन-किन चीजों का इस्तेमाल होता है और इसे कैसे बनाते हैं।
साबूदाना टिक्की बनाने की सामग्री
- साबूदाना- 500ग्राम
- ऑयल- डेढ़ कप
- उबला आलू- 2
- हरी मिर्च- 3
- धनिया पत्ता- आधा कप
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- मूंगफली- आधा कप
How To Make Sabudana Tikki (साबूदाना टिक्की कैसे बनाते हैं)
- सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ दें। दूसरी तरफ आलू को उबाल लें। फिर साबूदाना जब अच्छी तरह से थोड़ा फूल जाए तो उसे पानी से निकालकर छान लें।
- अब, एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें कूटी हुई फ्राइड मूंगफली, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और भीगा हुआ साबूदाना एक साथ मिक्स कर लें।
- इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाएं।कढ़ाई में तेल डालकर उसे गर्म होने दें।
- इधर आप, साबूदाना और आलू के मिश्रण की छोटी-छोटी गोल-गोल टिक्की बना लें।
- टिक्की को गर्म तेल में डालें और उसे तब तक डीप फ्राइ करें जब तक वह सुनहरी न हो जाए।
बस साबूदाने की कुरकुरी और स्वादिष्ट टिक्कियां तैयार हैं। अब आप टिक्कियों को मूंगफली की चटनी और दही के साथ खा सकते हैं।
