Makhana Chaat Recipe: चैत्र नवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटा मखाना चाट, कबिता की किचन से मिली रेसिपी से पेट रहेगा भरा और दिल होगा खुश

Chaitra Navratri Recipes: चैत्र नवरात्रि में माता रानी के भक्त नौ दिनों का व्रत रखते हैं। इन नौ दिनों में अगर आप कुछ सात्विक और टेस्टी खाना चाहें तो मखाना चाट की रेसिपी देख सकते हैं। कबिता सिंह की ये रेसिपी बनाने में आसान है और साथ ही आपको हर चीज का सही माप भी बता रही है।

Navratri Recipes: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक पवित्र त्योहार है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इन दिनों कई लोग व्रत रखते हैं और खास तरह का सात्विक भोजन करते हैं। व्रत में खासतौर से अनाज की जगह साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा, फल, दूध और सूखे मेवे जैसी चीजें खाई जाती हैं। नवरात्रि के दौरान बनने वाली रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की और ऊर्जा देने वाली होती हैं। यहां हम आपको चैत्र नवरात्रि स्पेशल आसान और टेस्टी मखाना चाट की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये रेसिपी Kabitas Kitchen चैनल कबिता सिंह की है। यहां से आप इसे नोट करके और अपने व्रत में भी अच्छा खाना खा सकते हैं।

मखाना चाट रेसिपी बाय कबिता सिंह (pc: insta/ kabita's kitchen)

मखाना चाट बनाने की सामग्री-

  • मखाना
  • मूंगफली
  • घी
  • हरा धनिया
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • सेंधा नमक
  • नींबू
  • दही
  • ककड़ी
  • टमाटर
  • आलू
  • लाल मिर्च पाउडर

End of Feed