Navratri 2026: नवरात्र पर बच्चों को जरूर सुनाएं ये 3 कहानियां, मिलेगी जीवन भर की सीख

Navratri Short Story: नवरात्र के 9 दिनों मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का त्योहार सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों को संस्कार और जीवन की सीख देने का एक खास अवसर भी है। तो चलिए जानते हैं कि पेरेंट्स इस शुभ अवसर पर अपने बच्चों को कौन-कौन सी कहानियां सुना सकते हैं।

Navratri Stories For Kids in Hindi: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का खास महत्व है। मान्यता है कि नवरात्र के इन नौ दिनों में मां दुर्गा इस समय में पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच आती हैं और उनकी सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थनाओं को स्वीकार करतीं हैं। वहीं नवरात्र के दिनों में कई भक्त नौ दिन का व्रत रखते हैं। साथ ही मां की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। वहीं पूजा-अर्चना के बाद व्रत कथा को सुनना भी जरूरी माना जाता है। वहीं आप कथा पड़ने के बाद अपने बच्चे को भी नवरात्र की पौराणिक कहानियां सुनाकर उन्हें साहस, मेहनत और ज्ञान की अहमियत की सिख सिखा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये 5 कहानियां।

Navratri Stories for kids

नवरात्रि की कहानियां बच्चों के लिए (Photo: AI Image)

1.मां दुर्गा और महिषासुर का वध

पौराणिक कथाओं के अनुसार, बहुत समय पहले महिषासुर नाम का एक शक्तिशाली असुर था। उसने कठोर तपस्या करके भगवान ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया कि कोई भी देवता उसे कभी भी मार नहीं सकेगा। इस वरदान के कारण वह धीरे-धीरे बेहद घमंडी और अत्याचारी बन गया। उसने देवताओं को हराकर स्वर्ग पर कब्जा कर लिया और धरती पर लोगों को परेशान करने लगा।

End of Feed