Navratri 2023 Chana Puri recipe: नवरात्रि पर अगर आप भी घर पर छोटी छोटी कन्याओं को खाने पर बुला रहे हैं, तो फिर सबके पसंदीदा काले चने और हलवा पुरी बनाना तो बनता ही है। यहां देखें स्वाद में बेहतरीन शेफ स्टाइल घी वाले चने और पुरी की आसान सी रेसिपी, जो बच्चियों से लेकर बड़ों तक को भी खूब पसंद आएगा। हिंदी में यहां देखें पिंडी चने और पुरी कैसे बनाएं, इस रेसिपी से सब्जी पुरी बनाने में आपको मात्र 30-35 मिनट लगेंगे। इसलिए तीज त्योहार के साथ साथ ऐसे भी कोई स्वादिष्ट खाना खाने का मन है, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई कर लें।
Navratri recipe in hindi halwa puri chana ashtami recipe in hindi pindi chole kanya bhoj kanjak navratri 2023
Pindi Chana Puri recipe in Hindi
सामग्री
- आधा कप घी
- दो से तीन हरी इलायची
- दस से बारह काली मिर्च के दाने
- जीरा
- प्याज
- नमक
- धनिया
- लाल मिर्च
- हींग
- हल्दी
- धनिया पत्ता
- टमाटर
- हरी मिर्च
- अदरक
- लहसुन
- काला चना
- शक्कर
- कटे हुए मेथी के पत्ते
चना पुरी कैसे बनाएं
सबसे पहले आपको एक पैन में घी गर्म करना होगा और उसमें हरी इलायची, जीरा, काली मिर्च का तड़का लगाना होगा। फिर उसके बाद आपको तड़के में ही प्याज को भी कुछ देर भून लेना होगा, ताकि वे हल्के गुलाबी हो जाएं। और फिर उसमें तमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी ड़ालकर उन्हें भी चला लें। फिर धनिया पत्ती और पानी ड़ालकर इस मसाले को करीब 2 से 4 मिनट तक के लिए पका लें और फिर इसके बाद आपको इसमें टमाटर भी ड़ालना होंगे, एक बार जब मसाले से घी अलग होने लगे तब आपको इस मसाले को और पतला करने के लिए ग्राइंडर में चला लेना है और कुछ देर के लिए अलग रख देना है।
फिर एक बार और पैन लेना है और उसमें घी गर्म करना है, घी गर्म होने के बाद आपको हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट ड़ालकर बढ़िया सा तड़का लगाना है। पांच मिनट तक तड़का तैयार होने देने के बाद आपको इसमें लाल मिर्च, काली मिर्च, नमक ड़ालकर चलाना है और मसाला पानी ड़ालकर तैयार कर लेना है और उसमें उबले हुए काले चने ड़ाल दें और पकने एक बार जब आपके चने तैयार हो जाएं, तो उसमें पहले बनाया हुआ पेस्ट भी एड कर दें। और बढ़िया सी गरमा गरम पुरी तैयार कर नवरात्रों में सलाद, हलवा के साथ सर्व करें।
