Navratri Day 5 wishes In Hindi : शारदीय नवरात्र का नौ दिन का महापर्व चल रहा है। जिसके पांचवे दिन मां दुर्गा के स्कन्दमाता स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पांचवे दिन पूजन की जाने वाली माता हमे मोक्ष का मार्ग दिखाती हैं। स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं और इन्हें करुणा, शांति और मातृत्व की देवी माना जाता है। आज आप नवरात्रि के पांचवे दिन पर मां के स्कन्दमाता स्वरूप की पूजा अर्चना कर अपनों को शुभकामना भी भेज सकते हैं। यहां पढ़े खास शुभकामना संदेश...
नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं - Navratri Day 5 Wishes in Hindi
ॐ देवी स्कंदमातायै नमः
।।नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं।।
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
।।शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन की शुभकामनाएं।।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥
।।नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
मां के चरणों में है शक्ति अपार,
मां करती हैं भक्तों का उद्धार।
नवरात्रि में खिल उठे जीवन का हर द्वार,
जय हो स्कंदमाता की बार-बार।
।।नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
नवरात्रि विशेज इन हिन्दी - Navratri Wishes in Hindi
मां की ममता में है गहरी छांव,
मां के चरणों में मिटते हैं घाव।
सभी को मिले मां का अपार प्यार,
नवरात्रि के पांचवे दिन का है त्योहार।
।।नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
नवरात्रि के पांचवे दिन की मां स्कन्दमाता कहलाती हैं,
जिसके घर विराजती हैं, वहां सुख-शांति लाती हैं।
।।जय मां स्कन्दमाता।।
मां स्कंदमाता के चरणों में शीश झुकाएँ,
जीवन में सुख-शांति और समृद्धि पाएँ।
।।हैप्पी नवरात्रि।।
जय माता दी! मां स्कंदमाता आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करें।
