कन्यापूजन की थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें, माता रानी होंगी प्रसन्न

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 10, 2024, 01:37 PM IST

अष्टमी और नवमी का त्योहार इस साल एक ही दिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग कन्यापूजन भी करते हैं। इसका बेहद खास महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप कन्यापूजन की थाली में शामिल कर सकते हैं।

नवरात्रि के त्योहार में अष्टमी और नवमी का बहुत ज्यादा महत्व होता है। नवमी और अष्टमी के दिन लोग माता की आराधना के साथ साथ कन्यापूजन भी करते हैं। इस दिन कन्या पूजन का बेहद खास महत्व होता है। कन्याओं को खास चीजों का भोग लगाया जाता है। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। अष्टमी और नवमी के दिन कन्यापूजन के लिए घर में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन माता के प्रिज भोग बनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कन्यापूजन के दिन कन्याओं को भोग लगाने के क्या क्या बना सकते हैं।

kanyapujan recipe

खीर

कन्यापूजन के लिए खीर बनाना बेहद शुभ माना जाता है। खीर चावल, दूध और मेवों से तैयार होने वाली डिश है। ऐसी मान्यता है कि माता को मीठी खीर बेहद पसंद होती है। इसका भोग लगाने से माता बेहद प्रसन्न होती है।

End of Feed