सफेद चावल से अलग है केरल का लाल नवारा चावल, सदियों से आयुर्वेद में इस्तेमाल, जानें क्या है इसकी खासियत

डायटीशियन्स के मुताबिक, नवारा के ब्रान में ओरीजानॉल, फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनॉयड और प्रोएंथोसाइनिडिन जैसे फाइटोकेमिकल पाए जाते हैं।

हमारे देश में लोग चावल खूब खाते हैं। यहां चावल की कई पारंपरिक किस्में ऐसी हैं, जिन्हें उनकी खास पोषण क्षमता के लिए भी जाना जाता है। ऐसी ही एक दुर्लभ किस्म है नवारा या नजवारा चावल। केरल का यह लाल-भूरा चावल सदियों से आयुर्वेदिक परंपरा का हिस्सा रहा है। इसे खाने के साथ-साथ कुछ पारंपरिक उपचारों में भी इस्तेमाल किया जाता है। नवारा को 2007 में जीआई टैग भी मिला था।

Navara Rice

सफेद चावल से अलग है केरल का लाल नवारा चावल, सदियों से आयुर्वेद में इस्तेमाल, जानें क्या है इसकी खासियत (Photo: iStock)

लाल रंग ही इसकी सबसे बड़ी पहचान

नवारा चावल देखने में सामान्य सफेद चावल से काफी अलग होता है। इसका रंग लाल या लाल-भूरा होता है। इसकी खास वजह इसकी बाहरी परत यानी ब्रान है। इसे बहुत ज्यादा पॉलिश नहीं किया जाता, इसलिए इसमें मौजूद कई प्राकृतिक यौगिक बने रहते हैं।

End of Feed