जब स्किन पर असर नहीं करती महंगी क्रीम, तब ये नैचुरल हैबिट्स चेहरे में लाती हैं पिंग ग्लो

Natural Skin Care Habits: अगर महंगी क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी आपके चेहरे पर असर नहीं दिखा पा रहे हैं, तो अब वक्त है नैचुरल हैबिट्स अपनाने का। रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें जैसे सही नींद, पानी, संतुलित डाइट और स्किन क्लीनिंग चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो ला सकती हैं। जानिए एक्सपर्ट्स द्वारा बताई गई आसान और साइंटिफिक स्किन केयर आदतें।

Natural Skin Care Habits: कई बार ऐसा होता है कि हम महंगी से महंगी क्रीम, सीरम और फेस पैक इस्तेमाल करते हैं, फिर भी चेहरे पर वो निखार नहीं आता जिसकी उम्मीद होती है। तब मन में सवाल उठता है कि आखिर कमी कहां रह गई। असल में स्किन की सेहत सिर्फ बाहर से लगाए गए प्रोडक्ट्स पर नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतों पर टिकी होती है। सही दिनचर्या अपनाकर, बिना ज्यादा खर्च किए भी चेहरे पर नैचुरल पिंक ग्लो लाया जा सकता है।

नैचुरल स्किनकेयर हैबिट्स

नैचुरल स्किनकेयर हैबिट्स

सही नींद से शुरू होती है हेल्दी स्किन

अगर नींद पूरी नहीं होती, तो उसका असर सबसे पहले चेहरे पर दिखता है। डलनेस, डार्क सर्कल और पिंपल्स की बड़ी वजह खराब स्लीप साइकल मानी जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करती है। अच्छी नींद से चेहरा फ्रेश दिखता है और नेचुरल ग्लो अपने आप नजर आने लगता है।

End of Feed