Home Remedies for Blackheads: स्किन की सही देखभाल नहीं करने की वजह से नाक या फिर चिन के आसपास ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। ये खूबसूरती में सेंध की तरह काम करते हैं। ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है। नाक के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि ये स्किन के अंदर जुड़े होते हैं। ब्लैकहेड्स में स्किन पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमने लगता है तो त्वचा पर छोटे-छोटे दाने होने लगते हैं। वहीं हवा की संपर्क में आने की वजह से ये दाने काले पड़ जाते हैं जिसे ब्लैकहेड्स कहा जाता है। ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में घरेलू नुस्खे बेहद कारगर माने जाते हैं। घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर आप ब्लैक हेड्स की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।
ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाए ये घरेलू नुस्खे
अंडा
ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने में अंडा बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए अंडे के सफेद हिस्से में 1 चम्मच शहद मिलाएं और इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक प्रभावित जगह पर लगा रहने दें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें।
बेकिंग सोडा
ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में बेकिंग सोडा बेहद कारगर माना जाता है। इसका पेस्ट तैयार करने के लिए 1 स्पून बेकिंग सोडा में 2 स्पून पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। बेकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी की मदद से भी ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 1 स्पून ग्रीन टी की पत्तियों को पानी में उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें और इसके बाद इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से ब्लैकहेड्स की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है।
केले का छिलका
केले के छिलके को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर रगड़ने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
हल्दी
औषधिय गुणों से भरपूर हल्दी ब्लैकहेड्स को दूर करने में सहायक साबित होता है। ब्लैकहेड्स दूर करने के लिए हल्दी में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं और इसे फेस पर लगाएं। इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
