National Youth Day Images Download: 12 जनवरी का दिन भारतीय युवाओं के लिए बहुत ही खास होता है, क्योंकि आज ही के दिन ज्ञान के सागर और पूरी मानवजाति के लिए महान प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती होती है। और इसी खास दिन पर मनाया जाता राष्ट्रीय युवा दिवस, किसी भी देश के विकास में उस देश के युवा का सबसे बड़ा हाथ होता है। और विकास की ओर अग्रसर भारत की युवा शक्ति को इसी दिन सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से नेशनल यूथ डे भी सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में स्वामी विवेकानंद जी की 160वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है, इस खास दिन पर अपने नौजवान भाइयों को भेजें ये फोटो, व्हाट्सएप स्टेटस और स्वामी विवेकानंद कोट्स, विशेज इन हिंदी।
Swami Vivekananda Jayanti, National Youth Day Images Speech
1. जब तक जीना तब तक सीखना अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
2. युवा दिवस का उत्सव अधूरा है यदि हम युवाओं के जीवन को हर संभव तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में काम नहीं करते हैं। युवा दिवस की बहुत बहुत बधाई।
3. युवा का अर्थ है एक नई सोच युवा का अर्थ है एक नया दृष्टिकोण हमारे समाज के हर हिस्से को प्रगति और सफलता की ओर ले जाने वाले युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं
4. यह जीवन अल्पकालीन है। संसार की विलासिता क्षणिक है लेकिन जो दूसरों के लिए जीते हैं वह वास्तव में जीते हैं।
5. सन्निमित्ते वरं त्यागो विनाशे नियते सति
अर्थ - जब मृत्यु निश्चित हो,स्वयं को अच्छे कारण के लिए समर्पित करना सर्वोत्तम है।
6. सर्वशास्त्रपुराणेषु ब्यासस्य वचनं ध्रुवम्। परोपकारः पुण्याय पापाय परपीडनम्॥
अर्थ - जिंदगी में जब कोई व्यक्ति दूसरो का अच्छा करता है तो उसे पुण्य लगता है और जब कोई किसी का बुरा करता या सोचता है तो उसे पाप लगता है।
7. उतिष्ठत। जाग्रत। प्राप्य वरान्निबोधत
अर्थ - उठो। जागो। और तब तक नहीं रुकनाजब तक कि लक्ष्य हासिल न हो।
8. स्वामी विवेकानंद जयंती की हार्दिक बधाई
9. जो तुम सोचते हो, वो बन जाओगे
यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे
अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे
10. ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं
वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है
11. युवा शक्ति की शक्ति,
सबसे अलग और तेज है…
उसका सम्मान करें।
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की शुभकामनाएं
जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते
तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते
युवा दिवस 2024 की शुभकामनाएं...
