National Girl Child Day 2023: राष्ट्रीय बालिका दिवस किसकी याद में क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास और इस साल की थीम

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Jan 24, 2023, 10:57 AM IST

National Girl Child Day 2023- Date, Theme, History, Significance: हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। जानें राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी नेशनल गर्ल चाइल्ड से क्यों मनाया और किसकी याद में मनाया जाता है। क्या है राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास और महत्व।

National Girl Child Day 2023- Date, Theme, History, Significance in Hindi:बेटी है तो कल है, वाकई बेटियां किसी सौगात से कम नहीं होती। लेकिन अक्सर लोग ये बात भूल जाते है, और नन्ही बेटियों को लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव की बेड़ियां पहना देते हैं। हालांकि बदलते जमाने के साथ स्थिति में कई सारे सकारात्मक बदलाव आए हैं। जिसमें बड़ा हाथ सरकार का भी है, जो लगातार देश की बेटियों के गौरवशाली भविष्य, सफल जीवन, और पढ़े लिखे बेहतर कल को सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयास कर रही है।

National Girl Child Day 2023: राष्ट्रीय बालिका दिवस किसकी याद में क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास और इस साल की थीम

ऐसे ही बेटियों के सम्मान में, हर साल 24 जनवरी (National Girl Child Day Date in Hindi) के दिन नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इस दिन का मूल उद्देश्य लड़कियों की झोली में बहुत सारा समर्थन तथा बेहतरीन अवसर प्रदान करने का है। बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के सपने को पूरा करने के लिए सरकार और पूरा देश तेजी से अग्रसर है।

End of Feed